Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज:- बेटी की विदाई का गम सह न सका पिता

दिल का दौरा पड़ने से पिता की हुई मौत

गोपालगंज: कुचायकोट में एक पिता अपनी बेटी की विदाई का गम सह न सका और कलेजे के टुकड़े को विदा करने से पहले खुद ही दुनिया से विदा हो गया। बेटी की विदाई से पहले ही पिता की हार्ट अटैक से मौत हो गई। शादी समारोह के दौरान ही पिता को दिल का दौरा पड़ा था। आनन-फानन में गांव के लोग उन्हें गोरखपुर अस्पताल लेकर भागे, लेकिन अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

घटना कुचायकोट के मुर्गिया गांव की है। मृतक का नाम अशोक प्रसाद बताया जा रहा है। पिता की मौत के बाद भी बेटी की विदाई करनी पड़ी। गांव के लोगों ने गम के माहौल में आनन-फानन में बेटी की विदाई कर दी। इस घटना से पूरा गांव दुखी है। हर घर में इसी बात की चर्चा हो रही है। उधर, बेटी बदहवास है। पिता की मौत का गहरा सदमा लगा है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024