Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज:- लव जिहाद का इस्लाम में कोई वजूद नहीं – नौशाद अली

गोपालगंज: लव जिहाद का इस्लाम में कोई वजूद नहीं, बल्कि ये शब्द भी कभी इस्तेमाल नहीं हुआ. इस्लाम गैर मुस्लिम से शादी की इजाज़त ही नहीं देता. यह उनको भी मुसलमान नहीं समझता, जो मुसलमान घर में पैदा तो हो जाए, परंतु अपनी अक्ल से इस्लाम को ना पढ़ें, ना समझे और ना ही उसकी शिक्षाओं पर अमल करे। उक्त बातें मीडिया हाऊस के प्रबंधक नौशाद अली ने कही। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकारें जिस तथाकथित लव जिहाद के खिलाफ कानून बना रहीं हैं या फिर बनाने जा रही है. उसका इस्लाम में कोई वजूद ही नहीं है, अपितु इस्लाम तो खुद अनाचारपूर्वक धर्म परिवर्तन करने व कराने वालों की मुखालफत करता है.

इस्लाम दावत देता है सिर्फ़ अक़्ली बहस की. अगर किसी भी धर्म का इन्सान, पढ़ कर समझ कर दलीलों को कुबूल करके इस्लाम को अपनाता है, तो ही वो इस्लामी शादी कर सकता है. ना की ज़ाहिरी मुहब्बत में पड़ कर, इस्लाम किसी भी धर्म का अनादर करने की बात नहीं करता है , बल्कि अपनी विचारधारा पेश करता है, और लोगों को प्रेरित करता है कि वो इस विचारधारा के अनुसार कर्म करके एक अच्छे इंसान बने. जिससे किसी दूसरे को कोई कष्ट ना पहुंचे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026