गोपालगंज: मारपीट में पूर्व जिला पार्षद के पति सहित आठ पर प्राथमिकी

गोपालगंज: स्थानीय थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में एक पक्ष के भरत प्रसाद द्वारा थाना क्षेत्र के असंदापुर गांव निवासी पूर्व जिला पार्षद पति अख्तर अली और भोला मियां सहित आठ के विरुद्ध प्राथमिकी थाने में दर्ज कराई गई है। आरोप लगाया गया है कि पीड़ित भरत प्रसाद अपनी जमीन में घर बनवा रहे थे। इसी दौरान गांव के कुछ लोग आए और उन्हें घर का निर्माण करने से रोकने लगे।

जिसका उन्होंने विरोध किया तो सभी आरोपित लाठी, डंडे, फरसा आदि से लैस होकर आए और उनके परिवार के लोगों पर जानलेवा हमला कर दिए। जिसमें उन्हें और उनके बेटे अभिनंदन कुमार को गंभीर चोट लगी है। सभी घायलों का इलाज उचकागांव सरकारी अस्पताल में कराया गया है। वहीं, दूसरे पक्ष के किशोर मांझी द्वारा नौ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस दोनों पक्षों से प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026