गोपालगंज: भोरे स्थानीय थाने के हुस्सेपुर बाजार के एक कपड़ा व्यवसायी से बदमाशों ने 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी। रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दुकान पर फायरिंग भी की। इस घटना से व्यवसायियों व क्षेत्रवासियों में दहशत का माहौल है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर पहुंची स्थानीय थाने की पुलिस ने 7.65 एमएम की गोली का दो खोखा भी बरामद किया है। साथ ही कपड़ा व्यवसायी के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गयी है।
बताया गया कि उक्त बाजार में पिंटू कुमार गुप्ता की कपड़े की दुकान है। बीते तीन जुलाई को उनके मोबाइल पर एक नंबर से कॉल आया। कॉल करनेवाले ने उससे रंगदारी मांगी। रंगदारी नहीं देने पर उसे जान मारने की धमकी दी। बाद में बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाशों ने दुकान पर जाकर फायरिंग की। हालांकि इस दौरान कोई अनहोनी नहीं हुई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…