गोपालगंज: मुखिया पुत्र गोलीकांड में बाइक सवार अज्ञात अपराधियों पर प्राथमिकी

गोपालगंज: थाना क्षेत्र के दहीभाता पंचायत की मुखिया चिता देवी के पुत्र व रेल कर्मी पिटू यादव पर फायरिग के मामले में दो अज्ञात बाइक सवार अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मामले की जांच पड़ताल में पुलिस जुट गई है। घटना को लेकर थाने में दर्ज प्राथमिकी में मुखिया पुत्र पिटू यादव ने आरोप लगाया है कि वे रविवार की देर शाम दहीभाता बाजार से अपने घर लौट रहे थे। अचानक किसी जरूरी काम से नरकटिया गांव जाने के लिए वह पंचमुखी मोड़ से मुड़ गए। इसी बीच दहीभाता पुल के पास पूर्व से घात लगाए बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें अपशब्द कहना प्रारंभ कर दिया। मुखिया पुत्र ने आरोप लगाया है कि गाली देने का विरोध करने पर उनपर बाइक सवार दो अपराधियों ने फायरिग शुरू कर दी। फायरिग की आवाज सुनकर पुल पर तैनात चौकीदार दौड़े। इस दौरान चौकीदारों को समीप आते देख बाइक सवार अपराधी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

थानाध्यक्ष बोले, बार-बार बदल रहे है मुखिया पुत्र बयान

गोलीकांड में जख्मी मुखिया पुत्र पिटू यादव ने भले ही इस कांड मे दो अज्ञात बाइक सवार अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करा दी है, लेकिन प्राथमिकी के पहले जख्मी मुखिया पुत्र के द्वारा लगातार बयान बदलने से पुलिस की बेचैनी बढ़ गई है। थानाध्यक्ष अब्दुल मजीद ने बताया कि मुखिया पुत्र ने घटना को लेकर पहले ज्ञात फिर अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध आरोप लगाया है, जिससे पुलिस की शंका बढ़ गई है। पुलिस की मानें तो मुखिया पुत्र के बार-बार बयान बदलने से जांच प्रभावित हुई। प्राथमिकी से पहले कई लोगों की सांसे अटक गई थी कि कहीं चुनावी रंजिश से प्रेरित होकर फंसाने की राजनीति न कर दी जाय।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024