गोपालगंज: जिले के भोरे थाना क्षेत्र के कावे गांव में शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाते समय ट्रैक्टर रोकने को लेकर विवाद इतना बड़ा की मारपीट में तब्दील हो गया। इस मामले को लेकर पुलिस द्वारा स्थानीय थाने में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह कावे गांव के गोपाल चौधरी का निधन हो गया था. जिनके शव को अंतिम संस्कार के लिए उनके परिजन श्मशान घाट लेकर जा रहे थे. इसी बीच रास्ते में कावे गांव के ही राम प्रसंन भगत के खेत में गेहूं का पटवन चल रहा था.
उन्होंने अपने खेत से होकर ट्रैक्टर जाने से रोक दिया. साथ ही ट्रैक्टर चला रहे बीरबल यादव को मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया. इसकी जानकारी होने पर गोपाल चौधरी के परिजन वहां पहुंचे, उनमें से भी दो लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया गया. साथ ही सोने का चेन छीन लिया गया. मामले में रामजीत यादव के बयान पर स्थानीय थाने में राम प्रसाद भगत, कांग्रेस कुमार सिंह, सहित पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…