गोपालगंज: जिले के भोरे थाना क्षेत्र के खलवा लक्ष्मीपुर गांव में जमीन हड़पने की नीयत से एक शिक्षक और उनके परिवार के अन्य सदस्यों पर हुए जानलेवा हमला के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. इस हमले में शिक्षक सहित चार लोग घायल हुए थे. सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर किया गया था. मामले में शिक्षक के बयान पर स्थानीय थाने में कुल पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. बता दें कि लक्ष्मीपुर गांव निवासी शिक्षक ललन बैठा की जमीन हड़पने की नीयत से उसी गांव के सुभाष भगत और अवधेश भगत, भगेलू भगत सहित पांच लोगों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया था.
उन्हें बचाने आयी, उनकी पत्नी अनीता देवी पुत्र और पुत्री को भी लाठी-डंडे और धारदार हथियार से मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया गया था. इस मारपीट में शिक्षक ललन बैठा की स्थिति गंभीर बनी हुयी है. जिन्हें बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर किया गया था. वहीं मामले में ललन बैठा के बयान पर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित सुभाष भगत को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद उसे पुलिस ने जेल भेज दि.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…