Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज: जमीनी विवाद में 7 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

गोपालगंज: जिले के कटेया थाना क्षेत्र के मलपुरा गांव में भूमि विवाद को लेकर रंगदारी मांगने एवं मारपीट का मामला प्रकाश में आया है.जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित के आवेदन के आधार पर 7 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। प्राप्त सूचना के अनुसार मलपुरा निवासी 52 वर्षीय शशि पर्वत ने स्थानीय थाने में आवेदन दे कर जयसौली गांव के अवधेश पांडे सहित 7 लोगों पर भूमि विवाद को लेकर मारपीट एवं रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने अपने आवेदन में बताया है कि उन्होंने आरोपी पक्ष से सन 1993 और 1995 में जमीन रजिस्ट्री बैनामा लिया था.

जमीन की रजिस्ट्री के बाद से ही, वे अब तक उस खेत में फसल उगाते रहे हैं. लेकिन विगत डेढ़ वर्ष से जैसवली निवासी अवधेश पांडे अपने पुत्रों के साथ जमीन कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं.पीड़ित ने अपने आवेदन में बताया कि आरोपी पक्ष यह कह रहा है कि जिस वक्त जमीन की रजिस्ट्री हुई थी,उस वक्त जमीन के बदले बहुत कम पैसे प्राप्त हुए थे. ऐसे में आरोपियों ने पीड़ित से दस लाख रुपए रंगदारी के रूप में मांग की है। वहीं पीड़ित द्वारा उक्त राशी नहीं चुकाने पर मारपीट भी की है। स्थानीय थाने की पुलिस ने पीड़ित के आवेदन के आधार पर भारतीय दंड विधान की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया है, और मामले की जांच कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026