गोपालगंज: मुफ्त राशन देने में आनाकानी करने वाले डीलरों पर होगा प्राथमिकी

आदेश के उल्लंघन करने परडीलरों का लाइसेंस भी होगा निरस्त

गोपालगंज: सरकार की ओर से कोरोना काल में दिए जा रहे मुफ्त राशन वितरण में गड़बड़ी और पैसा लिए जाने की शिकायत पर डीलरों के विरुद्ध केस दर्ज किया जाएगा। डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने कहा है कि महामारी व संकट के दौर में गरीबों का निवाला गटकने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि किसी विक्रेता द्वारा खाद्यान्न उपलब्ध कराने में कोई अनियमितता की जाती है या लाभुक से किसी प्रकार के भुगतान की मांग की जाती है तो उनके विरुद्ध राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 सुसंगत धाराओं तथा आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51-60 एवं आईपीसी की धारा 188 के प्रावधानों के अंतर्गत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। वही मई माह के राशन के लिए कार्डधारियों को किसी प्रकार का भुगतान नहीं करना होगा।

उनके स्थान पर खाद्यान्न के मूल्य का भुगतान राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार की यह योजना प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत प्रत्येक राशन कार्डधारी को माह मई एवं जून में दी जाने वाली मुफ्त खाद्यान्न प्रति यूनिट दो किलो गेहूं एवं तीन किलो चावल के अतिरिक्त है। वही उन्होंने लाभुकों से अपील करते हुए कहा है कि किसी भी जन वितरण प्रणाली के विक्रेता द्वारा खाद्यान्न देने में किसी भी प्रकार की अनियमितता की जाती है तो इसकी सूचना वरीय अफसरों को दी जा सकती है। कोरोना वायरस संक्रमण से उत्पन्न वैश्विक महामारी में खाद्यान्न आपूर्ति समस्या से निपटने तथा राशन कार्ड धारियों के सहूलियत को ध्यान में रखकर खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देश पर जिले के सभी राशन कार्ड धारियों के लिए मई महीने में मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है।इसके आलोक में जिले के सभी राशन कार्ड धारियों को सरकार की इस सुविधा का लाभ लेने के लिए अपील की गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026