गोपालगंज: जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी पुलिस पोस्ट के पास वाहन जांच के क्रम में एक कार से भारी मात्रा में गांजा जप्त किया ।इस कार्रवाई में पुलिस ने कार के चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ कर रही है । पूछताछ से पुलिस को इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों की जानकारी मिली है। जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। गांजा बरामदगी के बारे में थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार तिवारी ने बताया कि एसआइ मुस्लिम राइन के नेतृत्व में पुलिस की टीम बलथरी पुलिस पोस्ट पर वाहनों की जांच कर रही थी।
इसी क्रम में एक संदिग्ध कार को रोककर जब पुलिस ने सघन तलासी ली तो कार में छुपा कर लाया जा रहा 26 किलो गांजा बरामद किया गया। इस कार्रवाई में पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया ।गिरफ्तार तस्कर पुरविचम्पारण जिले के घोड़ासहन थाना के कदमवा गांव का निवासी नीरज राज है। जांच पड़ताल के क्रम में यह जानकारी लगी कि जप्त गांजा उत्तरप्रदेश से मोतिहारी ले जाई जा रही थी। जहां उसे वहां के तस्करों को सौपना था। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…