Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज: भोरे में शॉपिंग मॉल के मालिक से मांगी पांच लाख की रंगदारी

गोपालगंज: भोरे में अपराधियों ने एक शॉपिंग मॉल के मालिक से फोन कर पांच लाख की रंगदारी मांगी है. रंगदारी मांगे जाने के बाद से व्यवसायी का परिवार दहशत में है. वहीं व्यवसायी के बयान पर इस मामले में अज्ञात अपराधी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. वहीं पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए टेक्निकल सेल के सहारे छानबीन कर रही है. बता दें कि थाना क्षेत्र के डूमर नरेंद्र गांव निवासी राजेश कुमार भोरे के बगही रोड में सुमंगलम द कंप्लीट फैमिली शॉप के नाम से एक शॉपिंग मॉल खोल रखे है. रोज की तरह दिन के लगभग 11 बजे अपने मॉल पर आ रहे थे. इसी दौरान रास्ते में उनके मोबाइल पर 8207026127 नंबर से फोन आया.

फोन करने वाले ने कहा कि अपनी जान की सलामती चाहते हो, तो पांच लाख रुपए का इंतजाम कर कल सुबह तक दे दो, नहीं देने पर जान से हाथ धोना पड़ेगा. फोन आने के बाद व्यवसायी राजेश कुमार ने तत्काल इसकी सूचना गोपालगंज के एसपी मनोज कुमार तिवारी को दी. सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आयी और मामले की छानबीन शुरू कर दी. बता दें कि इससे पूर्व भी भोरे के बड़े व्यवसायी प्रभु जायसवाल से फोन पर अपराधियों ने रंगदारी मांगी थी. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया था. वहीं इस मामले में पुलिस ने स्थानीय थाने में राजेश कुमार के बयान पर अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है. थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. शीघ्र ही रंगदारी मांगने वाले को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026