गोपालगंज: जिले के भोरे थाना क्षेत्र के रामपुर चकरवा गांव से घर के सामने लगी बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है।जहाँ भोरे में बाइक चोरी का मामला लगातार बढ़ते ही जा रहा है. इसी क्रम में चोरों ने दरवाजे पर खड़ी एक बाइक की चोरी कर ली. मामले को लेकर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के रामपुर चकरवा गांव निवासी रामसागर सिंह अपनी नई टीवीएस बाइक अपने दरवाजे पर खड़ी कर रखे थे और घर के अंदर सोने चले गये. ठंड के कारण सभी परिजन घर में दुबके रहे और देर रात अज्ञात चोरों द्वारा बाइक का लॉक तोड़ कर उसकी चोरी कर ली गयी. सुबह जब दरवाजे पर से बाइक गायब दिखी, तो पीड़ित व्यक्ति द्वारा स्थानीय थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…