गोपालगंज: फुलवरिया व श्रीपुर ओपी पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न गांव में शुक्रवार की रात छापेमारी कर एक जलसाजी कांड के आरोपी सहित चार को गिरफ्तार कर लिया है. जिसे शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. प्रथम गिरफ्तारी क्षेत्र के कुवँर बथुआ गांव में पुलिस द्वारा की गई. जिसमें जमीन खरीद बिक्री में जलसाजी कांड के आरोपी दीपक अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है.
वही मारपीट कांड का आरोपी जटहां गांव का निवासी रमेश साह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इसकी जानकारी थानाध्यक्ष रामबाबू राम ने पत्रकारों को दी. वही श्रीपुर ओपी पुलिस ने शराब तस्करी कांड के आरोपी माड़ीपुर गांव के निवासी राज कपूर सिंह व उत्तर प्रदेश के देवरिया जिला अंतर्गत खामपार थाना क्षेत्र के सिरिसियां गांव के निवासी सोनू कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया है. इसकी जानकारी ओपी अध्यक्ष संजीत कुमार ने पत्रकारों को दी. गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में गोपालगंज भेज दिया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…