Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज:- सिधवलिया में डिस्टलरी प्लांट के लिए रखी गई आधारशिला

गोपालगंज: मगध शुगर इंडस्ट्री कीव यूनिट भारत सूगर मिल्स सिधवलिया चीनी और बिजली उत्पादन के साथ अब इथेनॉल का भी उत्पादन करेगी। चीनी मिल में प्रतिवर्ष छह लाख क्विंटल से अधिक चीनी का उत्पादन किया जाता है। गन्ने की पेराई सत्र के दौरान प्रति घंटे 18 मेगावाट बिजली भी तैयार की जाती है। दो मेगावाट बिजली से फैक्ट्री संचालित होती है। सोलह मेगावाट बिजली प्रतिघंटे पावर ग्रिड को सप्लाई दी जाती है। बुधवार को चीनी मिल के पीछे डिस्टलरी प्लांट के लिए भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन में मुख्य यजमान नरकटियागंज चीनी मिल के डायरेक्टर चंद्र मोहन सिंह एवं भारत सुगर मिल सिधवलिया के जीएम शशि केडिया थे। घंटों पूजा-अर्चना के बाद नारियल फोड़कर आधारशिला रखी गई। जीएम शशि केडिया ने बताया कि शुगर मिल के छोआ से यहां एथेनाल का उत्पादन किया जाएगा।

प्रतिदिन 75 हजार लीटर की क्षमता वाली यह प्लांट बनेगी। उत्तर बिहार का यह पहला प्लांट होगा जो 75 हजार लीटर प्रतिदिन इथेनाल उत्पादन करेगा। उन्होंने बताया कि 10 महीने के अंदर फैक्ट्री का निर्माण पूरा कर उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा। अगले वर्ष अक्टूबर से पहले एथेनाल फैक्ट्री बनकर तैयार होगी और इसमें उत्पादन भी शुरू किया जाएगा। भूमि पूजन के दौरान जीएम शशि केडिया, डायरेक्टर चंद्र मोहन सिंह, टेक्निकल मैनेजर ओमप्रकाश सिंह, प्रोडक्शन मैनेजर राकेश सिंह गोसाई, गन्ना उपाधीक्षक राकेश सिंह चौहान, राजीवन पिल्लई, मनीष कुमार, बीपी शाही सहित कई लोग शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026