गोपालगंज: भोरे में 109 लोगो से लोन दिलाने के नाम पर 17 लाख 44 हजार की धोखाधड़ी-पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

गोपालगंज: गोपालगंज जिले के भोरे पुलिस ने लोन दिलाने के नाम पर हुई धोखाधड़ी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है, पीड़ित स्थानीय थाना क्षेत्र के कुआडिडिह गांव निवासी धर्मेंद्र राम की पत्नी ज्योति देवी ने स्थानीय थाने में यह प्राथमिकी दर्ज कराई है, दर्ज प्राथमिकी में यह आरोप लगाया गया है कि, पूर्वी चम्पारण के धनगढवा थाना रामपुर खजुरिया गांव निवासी विपिन सिंह के पुत्र अमित कुमार सिंह ने भोरे थाना क्षेत्र के 109 लोगों से 17 लाख 44 हजार रुपया लोन दिलाने के नाम पर हड़प लिया, दर्ज प्राथमिकी में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि 7 लाख 28 हजार रुपया बैंक से भेजे गए हैं, जबकि 10 लाख सोलह हजार रुपया नगद दिया गया है, वहीं भोरे पुलिस ने पीड़िता के दिए गए शिकायत पत्र पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है,और मामले की छानबीन तेज कर दी है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024