गोपालगंज में नहीं है ऑक्सीजन की किल्लत निरीक्षण के दौरान बोले एसडीएम…

गोपालगंज: गोपालगंज में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है । और यहां से रोजाना औसतन 400 सिलेंडर गोपालगंज के अलावा दूसरे जिलों को सप्लाई की जा रही है । हथुआ एसडीएम अनिल कुमार रमन ने बीती रात मीरगंज के छाप मठिया गांव स्थित ऑक्सीजन प्लांट का औचक निरीक्षण किया । यहां पर प्लांट में मौजूद ऑक्सीजन की उपलब्धता की जानकारी ली । स्टॉक का रजिस्टर चेक किया । इस मौके पर मीरगंज पुलिस , हथुआ बीडीओ , मीरगंज सीईओ और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे । एसडीएम अनिल कुमार रमन ने बताया कि छाप स्थित ऑक्सीजन प्लांट में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है । वर्तमान में गोपालगंज के अलावा सिवान , छपरा , बेतिया और दूसरे जिलो को भी यहां से ऑक्सीजन की जरूरत पड़ने पर सप्लाई की जा रही है ।

उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के द्वारा अफवाह फैला कर स्थिति को पैनिक करने की कोशिश की जा रही है । उन्होंने कहा कि लोग घबराए नहीं और लोग सरकारी संस्थानों में या निजी संस्थानों में जहां सुविधा हो इलाज कराये । वहां पर जरूरत पड़ने पर ऑक्सीजन की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है । प्लांट के संचालक डॉ संजय कुमार ने बताया कि लोगों के द्वारा डर और अफवाह की वजह से इस प्लांट के ऑक्सीजन सिलेंडर को घर पर स्टॉक कर लिया गया है । यहां पर ऑक्सीजन कमी नहीं है । बल्कि ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी होने लगी है । लोगो से अपील है की लोग अगर घरों में स्टॉक रखे सिलिंडर को तत्काल वापस करें । ताकि जरूरत पड़ने पर दूसरों को ऑक्सीजन आसानी से उपलब्ध कराया जा सके । डॉ संजय कुमार ने बताया कि ऊपर से ऑक्सिजन की अभी कोई कमी नही है । इसलिए जिले में भी ऑक्सिजन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है ।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024