गोपालगंज: पत्रकार की फेसबुक आईडी हैक कर रुपये की मांग

साइबर अपराधियों ने इमरजेंसी बता कर रिश्तेदारों व मित्रों से मांगे रुपये

गोपालगंज: साइबर अपराध का मामला दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है.पंचदेवरी में शुक्रवार की रात साइबर अपराधियों ने एक दैनिक हिंदी अखबार के पत्रकार अजीत दुबे की फेसबुक आइडी हैक कर ली.इसके बाद इनके मित्रों व रिश्तेदारों से रुपये की मांग शुरू कर दी.पत्रकार ने बताया कि साइबर अपराधियों ने फेसबुक आइडी के साथ मेरी तस्वीर भी टैग कर दी और फिर मित्रों व रिश्तेदारों के पास रुपये के लिए मैसेज करने लगे.

अपराधी तत्काल जरूरत बता कर रुपये की मांग कर रहे थे.इमरजेंसी समझ कर कई रिश्तेदारों व मित्रों ने पत्रकार को फोन किया.उनलोगों ने बताया कि फेसबुक पर रुपये की मांग की गयी है.मैसेंजर से मैसेज आया है,जिसमें इमरजेंसी बताया जा रहा है.इसकी जानकारी होने के बाद पत्रकार अजीत दुबे ने तत्काल सबको फोन कर रुपये भेजने से मना किया.साथ ही अपनी आइडी के माध्यम से सबको यह जानकारी दी कि मेरी फेसबुक आइडी हैक कर ली गयी है.साइबर अपराधियों द्वारा इसका दुरुपयोग किया जा रहा है.इस मामले में पत्रकार अजीत दुबे ने थाने में शिकायत भी की है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026