Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज: बस व पिकअप की टक्कर में आधा दर्जन लोग घायल

गोपालगंज: जिले के उच्चकागांव थाने के वृंदावन गांव के सामने एनएच531पर दो वाहनों की जोड़दार टक्कर में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घने कोहरे के कारण आने जाने वाली सभी गाड़ियां रेंगते नजर आई।इस दौरान गोपालगंज मीरगंज एनएच531पर उच्चका गांव थाने के वृंदावन सदासी राय गांव के सामने बस व पिकअप की जोड़दार टक्कर से चालक व आधा दर्जन यात्री घायल हो गए।सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया।बस सीवान से बेतिया जा रही थी। बताया जाता है कि वृंदावन सदासी राय गांव के सामने बस चालक अपना बस रोकर सवारी उठा रहा था। तो उसी दौरान एक पिकअप आकर बस के पीछे जोड़दार टक्कर मार दिया।टक्कर से पिकअप चालक सुनील कुमार गभीर रूप से घायल हो गया।तथा बस में सवार छह यात्री भी जख्मी हो गए।

छह जख्मी यात्री सीवान के बताए जा रहे हैं, जो बेतिया मंडी में खरीदारी करने जा रहे थे।स्थानीय लोगों की सहयोग से सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया।जहां इलाज चल रहा है।पिकअप चालक गोपालगंज शहर के बताया जा रहा है,जो अपने पिकअप पर सीवान जिला से मटर छेमी लादकर गोपालगंज मंडी में ले जा रहा था।पिकअप के खलाशी मुकेश कुमार ने बताया कि काफी जबरदस्त कोहरे से सड़क दिखाई नही दे रहा था।और खड़ी बस कोहरे के कारण दिखाई नही दी।घटना की सूचना थावे पुलिस को दी गई।थानाध्यक्ष विशाल आंनद ने बताया कि पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर पिकअप को जब्त कर थाने पर लाया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026