Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज: ई-रिक्शा के माध्यम से दी जाएगी परिवार नियोजन की जानकारी

सिविल सर्जन ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

गोपालगंज : जिले में परिवार नियोजन कार्यक्रम के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए संचार अभियान की शुरुआत की गयी है। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा केयर इंडिया के सहयोग से इस अभियान की शुरुआत की गयी है। तीन माह तक जिले में इस अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जायेगा। इसी कड़ी में सोमवार को जिले के सभी प्रखंडों में ई-रिक्शा के माध्यम से माइकिंग की शुरुआत की गयी। सदर अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ. टीएन सिंह के द्वारा हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया गया। सभी प्रखंडों में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों के द्वारा हरी झंडी दिखाकर ई-रिक्शा को रवाना किया गया। इस मौके पर सीएस ने कहा कि प्रत्येक माह दस दिनों तक ई-रिक्शा के माध्यम से परिवार नियोजन पर जागरूकता फैलाया जायेगा।

इस दौरान आमजनों को परिवार नियोजन के अस्थाई एव स्थायी उपायों की जानकारी, अस्पतालों में उपलब्ध सेवाओं, सरकारी सुविधाओं के बारे में जानकारी दी जायेगी। बैनर पोस्टर के मध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। जिले में जनवरी माह से मार्च 2021 तक “परिवार नियोजन सुरक्षित है” के थीम पर संचार अभियान का संचालन किया जाएगा। इस पूरे अभियान में केयर इंडिया के द्वारा सहयोग किया जाएगा। इस मौक् पर अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एके चौधरी, डीपीएम धीरज कुमार, डीटीएल मुकेश कुमार सिंह, परिवार नियोजन समन्वयक अमित कुमार, डॉ. दिनेश मौर्या समेत अन्य मौजूद थे। वही केयर इंडिया के डीटीएल मुकेश कुमार सिंह ने बताया परिवार नियोजन के विभिन्न विषयों के बारे में प्रदाताओं के परस्पर संवाद के लिए डिजिटल मंच तैयार किया गया है। इस डिजिटल मंच (व्हाट्सएप बोट) का उपयोग करने एवं मोबाइल में क्रियाशील करने के लिए एक मोबाइल नंबर दिया जाएगा, जिसको अपने मोबाइल में सेव करने पर स्वतः उनके मोबाइल के व्हाट्सएप पर क्रियाशील हो जाएगा। तत्पश्चात उपभोक्ता परिवार नियोजन संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024