Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज:- डयूटी के दौरान होमगार्ड जवान की मौत

गोपालगंज: ड्यूटी के दौरान विमारी से होमगार्ड के जवान की मृत्यु रविवार को हो गई।सोमवार की सुबह होमगार्ड मैदान थावे में मृतक होमगार्ड जवान की सलामी दी गई।मृतक होमगार्ड के जवान विशम्भरपुर थाना के रामपुर मुकुंद गांव के सुभाष यादव बताया जाता है।जो प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुचायकोट में ड्यूटी करता था।ड्यूटी के दौरान ही होमगार्ड जवान की विमारी के कारण मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घर मे कोहराम मच गया।परिजनों ने बताया कि मृतक लिवर और अन्य विमारी से ग्रसित था।जिसका इलाज गोरखपुर में चल रहा था।

मृतक होमगार्ड का शव सोमवार की सुबह होमगार्ड मैदान में लाया गया ।जहॉ पर होमगार्ड के जवानों द्वारा सलामी दी गई।प्रभारी होमगार्ड इंस्पेक्टर विजय कुमार यादव ने बताया कि दाह संस्कार के लिए तत्काल सात हजार रुपये परिजनों को दे दिया गया ।उन्होंने बताया कि मृतक को चार लाख रुपए अनुदान के रूप में कागजी कार्रवाई के बाद विभाग द्वारा दी जायेगी।इसके साथ ही मृतक के आश्रित को अनुकम्पा पर नोंकरी भी दी जाएगी।तथा दो वर्ष तक मृतक की पत्नी को दो हजार रुपये मासिक पेंशन दी जायेगी।सलामी के दौरान होमगार्ड अध्यक्ष मुन्ना कुमार सिंह,सचिव विजय कुमार सिंह,सुदेश कुमार श्रीवास्तव और अफताब खान सहित होमगार्ड के जवान शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024