Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज: किसानों के 8 दिसम्बर भारत बंद के समर्थन में मजबूती से सड़कों पर उतरेगा आरवाइए

गोपालगंज: भोरे में इंकलाबी नौजवान सभा(आरवाइए)ने रोजगार के लिए युवा कन्वेंशन आयोजित किया। कन्वेंशन में रोजागर के लिए आंदोलन तेज करने और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।कन्वेंशन में बतौर वक्ता इंकलाबी नौजवान सभा के राष्ट्रीय महासचिव नीरज कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि पिछले छह वर्षों में मोदी सरकार जनता के लिए तबाही ही लेकर आयी है. कोरोना की आड़ में मजदूरों के अधिकारों को खत्म किया गया, नई शिक्षा नीति लाकर गरीबों के बच्चों से शिक्षा को छिना जा रहा है तो किसानों को कॉर्पोरेट का गुलाम बनाने के लिए, खेती को तबाह करने के लिए कृषि कानून बनाया जा रहा है।आज देश का नौजवानों जबर्दस्त बेरोजगारी का मार झेल रहा है.रेलवे, कोल इंडिया, बैंक, एलआईसी जैसे देश के सरकारी संस्थानों, कंपनियों को बेचा जा रहा है.

इनके द्वारा देश के लाखों नौजवानों को सम्मानजनक रोजगार के अवसर मुहैया होते थे लेकिन इनको बेच कर इन अवसरों को छिना जा रहा है।इसी दौर में देश के नौजवानों ने मोदी के जन्मदिन को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस मना कर अपने आक्रोश का इजहार किया।आगे अपने संबोधन में नीरज कुमार ने आगामी बिहार विधानसभा के बजट सत्र में रोजगार के लिए विधानसभा को घेर लेने का आह्वान किया।कन्वेंशन को संबोधित करते हुए इंकलाबी नौजवान सभा के राज्य सचिव सुधीर कुमार ने कहा कि पिछली बार की तरह इस बार एनडीए के द्वारा 19 लाख रोजगार देने के वायदे को जुमला नहीं बनने दिया जायेगा.रोजगार नहीं तो सरकार नहीं का नारा बिहार में बुलंद होगा.

सड़क से लेकर सदन तक रोजगार के लिए संघर्ष तेज किया जायेगा।कन्वेंशन को इंकलाबी नौजवान सभा के राज्य उपाध्यक्ष और भोरे विधानसभा से भाकपा-माले के पूर्व प्रत्याशी जितेंद्र पासवान जी ने कहा कि 19 लाख रोजगार के लिए गांव-गांव में नौजवानों को संगठित किया जायेगा .संगठन को मजबूत बनाने के लिए व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान चला कर गोपालगंज का चर्चित नौजवान संगठन बनाने का आह्वान किया।कन्वेंशन से 8 दिसंबर को किसानों के भारत बंद के समर्थन में मजबूती से सड़कों पर उतरने का निर्णय लिया गया।कन्वेंशन को इंकलाबी नौजवान सभा के राज्य उपाध्यक्ष अजात शत्रु, युवा नेता अर्जुन कुशवाहा आदि ने भी संबोधित किया।कन्वेंशन की अध्यक्षता अजय कुमार और संचालन मृत्युंजय सिंह ने किया।इस कन्वेंशन में पारस यादव,यूगेश गुप्ता ,कुश यादव ,धर्मेंद्र कुशवाहा, धर्मेंद्र चौहान, अर्जुन सिंह, शिकन्दर पासवान,रवि यादव,धर्मेंद्र यादव,सुनिल सिंह,दीपक चौहान,मौजूद थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026