Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज:- होमगार्ड जवान की संदेहास्पद स्थिति में मौत

गोपालगंज: भोरे अंचल कार्यालय में कार्यरत एक होमगार्ड जवान की रविवार की सुबह संदेहास्पद स्थिति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद भोरे थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा जवान के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद गृह रक्षा वाहिनी के सदस्य सदर अस्पताल पहुंच कर पीड़ित परिवार को मुआवजा व नौकरी देने की मांग करने लगे।बताया जाता है कि कटेया थाना क्षेत्र के भेड़िया गांव निवासी रामदुलार राम होमगार्ड जवान के रूप में पिछले कई सालों से कार्य कर रहे थे। होमगार्ड जवान रामदुलार राम पिछले छह माह से भोरे अंचल अधिकारी के यहां गार्ड के रूप में कार्यरत थे। रविवार की सुबह स्नान करने के बाद वे भोजन करने पहुंचे।

इस दौरान भोजन करने के दौरान ही उनके मुंह व नाक से ब्लड आना शुरू हो गया। जिसके बाद होमगार्ड जवान की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची ने होमगार्ड जवान के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया। सदर अस्पताल में तैनात दारोगा गोविद यादव ने बताया कि स्वजन मौत के कारण नहीं बता रहे है। ऐसे में मौत को संदेहास्पद माना जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। वहीं होमगार्ड जवान की मौत के बाद गृह रक्षा वाहिनी के सदस्य सदर अस्पताल पहुंच कर मृतक के जवान के स्वजनों को नौकरी व मुआवजा देने की मांग कर रहे थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026