गोपालगंज: खाने में स्वाद नहीं मिला तो ससुराल वालों ने कुछ ऐसा किया कांड, मुंह छुपाकर अस्पताल पहुंची दुल्हन

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। जहां घर में जब खाना टेस्टी नहीं बना तो ससुराल वालों ने बहू के मुंह पर गर्म पानी फेंक दिया। पीड़िता गर्म पानी पड़ते ही बुरी तरह झुलस गई और अपना मुंह छुपाते हुए तेजी से इलाज के लिए अस्पताल पहुंची। अस्पताल में पीड़िता का इलाज चल रहा है। वहीं पीड़िता के परिजनों को इस बात की जानकारी लगी तो उन्होंने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, गोपालगंज की एक कॉलोनी के निवासी इशरार अंसारी की शादी सिवान जिले की रहने वाली मासूमा खातून से तीन साल पहले हुई थी। शादी के एक साल बाद ही पति नौकरी के लिए सऊदी अरब चला गया। पति के बाहर जाने के बाद घर में मासूमा खातून के अलावा उसकी साथ और ननद रह गईं। इस दौरान बहू को सास और ननद आए दिन दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगीं। रविवार को सास और ननद ने खाने में स्वाद न होने को लेकर मासूमा से विवाद शुरू किया।

जब विवाद बढ़ गया तो गुस्से में ससुराल वालों ने बहू के चेहरे पर उबलता हुआ गर्म पानी डाल दिया। इससे उसका चेहरा बुरी तरह झुलस गया। घायल हालत में वह अस्पताल पहुंची, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं पुलिस मामले में केस दर्ज कर जांच कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024