गोपालगंज: गोपालगंज में कपड़ा व्यवसायी से रंगदारी मामले का पुलिस ने किया खुलासा, 2 नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार

गोपालगंज: जिले के भोरे थाने के हुस्सेपुर के कपड़ा व्यवसायी से मांगी गई 10 लाख रुपए की रंगदारी और फायरिंग मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो किशोर और एक चौकीदार पुत्र सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक आरोपित अभी भी फरार है।

बताया जाता है कि तीन जुलाई को हुस्सेपुर के कपड़ा व्यवसायी पिंटू कुमार गुप्ता के मोबाइल पर कॉल कर एक व्यक्ति ने 10 लाख रुपए रंगदारी की मांग की थी। लेकिन, पिंटू ने इस घटना को हल्के में लिया और पुलिस को भी मामले की जानकारी नहीं दी। इस बीच नौ जुलाई की रात अपाची बाइक से आए अपराधियों ने पिंटू गुप्ता की दुकान पर फायरिंग कर दी। इसके बाद व्यवसायी ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने जब मोबाइल नंबर का कॉल डिटेल्स निकाला तब पता चला कि वह नंबर सीवान जिले के मैरवा थाने के करजनिया गांव के एक किशोर के नाम से रजिस्टर्ड है।

पुलिस ने जब किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि उसके गांव का गुड्डू सिंह ने उससे सिमकार्ड लेने की बात कही थी और उसने सिम कार्ड निकाल कर गुड्डू को दे दिया था। बाद में कांड में शामिल उसी गांव के एक और किशोर को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जब दोनों से पूछताछ की गई तब पता चला कि हुस्सेपुर के चौकीदार बलिस्टर बैठा का पुत्र इश मोहम्मद और जगतौली का आकाश कुमार मामले में लाइनर का काम कर रहे थे। इसके बाद पुलिस ने इन दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया। हालांकि मामले में कडसरवां गांव का गुड्डू सिंह अभी भी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि कपड़ा व्यवसायी से रंगदारी मांगे जाने के मामले का उद्भेदन कर लिया गया है। एक फरार अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पूछताछ में इस गिरोह द्वारा उचकागांव एक व्यवसायी से रंगदारी मांगे जाने की बात का खुलासा भी हुआ है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026