गोपालगंज: मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट नल जल योजना में प्रखंडों में लाखों रुपये का घालमेल किया गया है। जिसको लेकर मुख्यमंत्री ने नलजल योजना की जांच कराने की बात कहने पर जिलाप्रशासन ने जांच अभियान शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी ने रुपये के बंदरबांट करने वाले जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों पर सिंकजा कसना शुरू कर दिया है। इसका पहला उदाहरण थावे प्रखंड के जगमलवा पंचायत में लाखों रूपए नलजल में घोटाला करना के आरोप में एजेंसी के मालिक नीरज कुमार सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार का शुक्रवार को जेल भेज दिया।
योजना में शामिल ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना की प्रभावकारी एवं क्रियाशीलता की जांच रेंडमली की जाएगी। इसके लिए सूबे के अपर मुख्य सचिव पंचायती राज विभाग ने भी दिशा निर्देश जारी किया है। जारी दिशा निर्देश के पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को रेंडमली जांच कर प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया है। इसके लिए पंचायत वार वार्ड भी चिन्हित करते हुए लोगों से नल जल योजना की क्रियाशीलता के संबंध में मंतव्य भी लेना है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…