गोपालगंज: बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 64 वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में भाजपा कटेया ग्रामीण ने सोता धरहरा गाँव के दलित बस्ती में कार्यक्रम आयोजित किया. उक्त अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए, भाजपा कटेया ग्रामीण के मंडल अध्यक्ष कृष्ण रंजन स्वरूप पाठक ने कहा कि बाबा साहब बहुआयामी व्यक्तित्व के स्वामी थे. वे समाजसेवी, राजनीतिज्ञ और विधिवेता होने के साथ ही गरीबों और दलितों के मसीहा भी थे. उन्होंने बाबा साहब को दूरदर्शी व्यक्तित्व वाला महामानव बताया.
भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहब के सपनों को पूरा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. बाबा साहब का सपना था कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों में प्राथमिकता मिले, जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी हमेशा से ही प्रतिबद्ध रही है। सभा की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण रंजन स्वरूप पाठक ने की. संचालन मन बहाल दुबे ने किया. वहीं मौके पर हरेश राम, छांगुर राम, लक्ष्मण राम सहित तमाम लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…