गोपालगंज: बिहार के प्रमुख शक्तिपीठ थावे में मां सिंहासनी को मकर संक्रांति के शुभ पुण्य मुहूर्त में वैदिक मंत्रों के बीच खिचड़ी महाभोग का प्रसाद चढ़ाया गया। प्रसाद के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। परंपरा के अनुरूप महाभोग का प्रसाद चढ़ाने के लिए डीएम डॉ नवल किशोरर चौधरी व एसडीएम सदर उपेन्द्र कुमार पाल के साथ पहुंचे। जहां पहले से मंदिर के पूर्व कोषाध्यक्ष प्रेम केडिया महाभोग का प्रसाद तैयार रखे थे।
जहॉ डीएम द्वारा मां के मंदिर में प्रसाद को वैदिक मंत्रों के बीच मुख्य पुजारी पं सुरेश पांडेय और प्रशासनिक पुजारी हरेंद्र पांडेय द्वारा विधिवत पूजा के साथ चढ़ाया गया। उसके बाद प्रसाद वितरण का कार्यक्रम शुरू हुआ। प्रसाद चढ़ाने के बाद डीएम ने प्रसाद वितरण की शुरुआत की। प्रसाद लेने के लिए भक्तों की कतार लगी रही। भक्तों ने मां को नरियल, चुनरी चढ़ाने के बाद शीश नवाया और प्रसाद लेकर खुद को सौभाग्यशाली बताया। मौक़े पर थानाध्यक्ष विशाल आनंद सहित अन्य पुलिस मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…