गोपालगंज: ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर परिसर स्थित सभी फुटपाथी दुकानों को एसडीओ ने हटवाया।गुरुवार को डीएम को पूजा अर्चना कर चले जाने के बाद सदर एसडीओ उपेंद्र पाल ने मंदिर परिसर स्थित सभी फुटपाथी दुकानों को हटवाया।डीएम के निर्देश के आलोक में एसडीओ ने एक सप्ताह पहले दुकानों को हटाने का निर्देश दिया था। उसके वावजूद भी फुटपाथी दुकानदारो दुकान नही हटाया गया था।
जिसको लेकर एसडीओ गुरुवार को भड़क उठे और थावे थानाध्यक्ष विशाल आंनद व सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल के जवानों ने कुएं के पास स्थित लगी सभी दुकानों को अपने देख रेख में हटवाया।साथ ही दुर्गा मंदिर परिसर के रेलिंग के किनारे लगे सभी फुटपाथी को दुकानों को भी तीन दिनों के अंदर हटाने का एसडीओ ने अल्टीमेटम दिया गया।नही हटाने पर कानूनी करवाई की जाएंगी।पूरा मंदिर परिसर को साफ सफाई रखने का सख्त निर्देश दिया।उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर के सामने कोई भी दुकान नही लगेगा। पूरे मंदिर परिसर को सौंदर्यीकरण किया जायेगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…