Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज में फिर मिले कोरोना के दो नए मरीज, लोगों में डर का माहौल

गोपालगंज :- कोरोना का कहर पुरे बिहार में थमने का नाम नहीं ले रहा है स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक ताजा अपडेट जारी किया गया है। इस नए अपडेट के मुताबिक बिहार में नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही बिहार में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा हो गया है। गोपालगंज में भी कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में विभिन्न जिलों से नए मरीज मिले हैं।

नए अपडेट के मुताबिक गोपालगंज में 2, भागलपुर में 6, खगड़िया में 3, रोहतास में 3, बेगूसराय में 3, नवादा में 9 मरीज मिले हैं. ये सभी मरीज हाल ही में गुजरात, दिल्ली, महाराष्ट्र, बंगलुरु, केरल समेत तमाम राज्यों से लौट कर आये थे. कोरोना टेस्ट के बाद इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. बता दें कि बिहार में अब तक कोरोवायारस के करीब 40 हजार सैंपल की जांच हुई है. जिसमें तक़रीबन 900 से ज्यादा मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

कोरोना से पटना की महिला की मौत

बिहार में कोरोना वायरस से बुधवार को एक और मरीज की मौत हुई है. बताया जा रहा है कि महिला गॉल ब्लैडर के कैंसर, जॉन्डिस और कई अन्य बिमारियों से भी जूझ रही थी. एनएमसीएच में इलाज के दौरान महिला की मौत हुई है. अस्पताल की तरफ से जारी किए गए बुलेटिन के मुताबिक सुबह 10:15 बजे महिला की मौत हुई है.

मृतक महिला पटना सिटी के आलमगंज के माखनपुर ईदगाह मोहल्ले की रहने वाली बताई जा रही है. बता दें कि पटना जिले में कोरोना से मौत का यह दूसरा मामला है. पिछले रविवार को पीएमसीएच में बाढ़ इलाके के रहने वाले एक प्रवासी मजदूर ने दम तोड़ दिया था.

बिहार में 7 मरीजों की मौत

बिहार में कोरोना वायरस से अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है. मरने वालों में पटना के 2, मुंगेर, वैशाली, मोतिहारी, सीतामढ़ी और सासाराम के रहने वाले एक-एक मरीज शामिल हैं. बिहार में अब तक तीन मरीजों की मौत के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. बता दें कि कोरोना से मरने वाले सभी लोग पहले से किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026