गोपालगंज: विभागीय दिशा निर्देश के आलोक में राजस्व वसूली अभियान को तेज करते हुए बिजली कंपनी के अधिकारियों के नेतृत्व में जिले के विभिन्न प्रखंडों के 18 सौ से अधिक बकायेदार उपभोक्ताओं की बिजली कनेक्शन काट दी गई है। एक सूचना के अनुसार ऐसे उपभोक्ताओं जिन्होंने 3 महीने से लगातर भुगतान नही किया और जिनका बकाया तीन हजार से अधिक था उनको नोटिस देने के बाद भी बिल की राशि जमा नही की ही उनपर बिजली कंपनी की तरफ से कारर्वाई की गई है जो आनेवाले दिनों में भी जारी रहेगी। इस दौरान जिन उपभोक्ताओं ने बकाया बिल का भुगतान भी किया इससे उनका लाइन नही काटा गया। विदित हो कि बिजली बिल की पर्ची पर विभाग द्वारा लिखित नोटिस दी जाती रही है जिसके अंतर्गत 15 दिन के अंदर विद्युत विपत्र जमा नही करने पर लाइन काटने की सूचना दी जाती रही है .
इसके बाद भी जिन उपभोक्ताओ ने अपना बकाया राशि जमा नही किया है उन्ही का विद्युत संबंध काटा जाता है, वही जो उपभोक्ता बिजली का बिल समय से जमा करते है वो इस कार्रवाई से सुरक्षित है। आपको बताते चले कि बीते वर्षो में बिजली के क्षेत्र में काफी प्रगति हुई है और आपूर्ति भी बढ़िया हो रही है। जिले में नए पावर सबस्टेशन बनने से लोगो को काफी फायदा हुआ है किंतु समय से भुगतान न होने के कारण बिजली कंपनी को राजस्व लक्ष्य प्राप्त करने में कठिनाई हो रही है। इसलिए बिजली कंपनी की तरफ से लगातार छापेमारी भी की जा रही है जिसमें 11 बिजली चोर पकड़े गए है वही 13 लोगों पर सर्टिफिकेट केस भी दर्ज हुआ है। एक बार लाइन कटने के बाद बिना भुगतान किए और रिकनेक्शन चार्ज जमा किये बिजली जलाने वालों पर भी जुर्माना का प्रावधान है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…