गोपालगंज : नगर थाना क्षेत्र के नवादा गांव में बुधवार को कुछ लोगों ने चोरी का आरोप लगाकर एक महिला तथा उनकी बेटी को लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल मां-बेटी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि नवादा गांव निवासी प्रियंका देवी बुधवार को अपनी पुत्री खुशी कुमारी अपने घर के पास बैठकर आसपास में बातचीत कर रही थीं।
इसी बीच कुछ लोग वहां पहुंच कर मां बेटी पर घर में घुस कर चोरी करने का आरोप लगाते हुए गाली गलौज करने लगे। जिसका विरोध करने पर लाठी डंडा से मारपीट कर प्रियंका देवी तथा उनकी पुत्री को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इस घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल महिला तथा उनकी पुत्री को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायल मां व बेटी का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…