गोपालगंज: जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के भुवनेश्वरनाथ मंदिर गरेयाखाल के पास कुछ लोगो ने एक नील गाय को गला रेत कर मार डाला। हालांकि, शरारती तत्व नील गाय के शव के साथ छेड़छाड़ करते आसपास के लोग एकत्रित हो गए। आसपास के लोगों को देख नीलगाय को मारने वाले युवक मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नीलगाय के शव को मिट्टी खोदकर गड्ढे में दफना दिया। इस घटना के बाद आसपास के गांवों के ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया है।
पुलिस नीलगाय का गला रेतने वालों की पहचान करने में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार गरेयाखाल स्थित भुवनेश्वरनाथ शिव मंदिर के पास गन्ने की खेत में कुछ लोग एक नील गाय को गला रेत कर मार रहे थे। आवाज सुनकर आसपास के कुछ लोग मौके पर पहुंच गए। यह देख सभी मौके से भाग गए। तब तक नीलगाय की मौत हो चुकी थी। इस घटना को लेकर आसपास के गांवों में ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…