गोपालगंज: कुचायकोट थाना क्षेत्र के कुचायकोट गांव में 29 दिसंबर की रात हुए गोलीकांड के नामजद आरोपी को पुलिस ने छापामारी कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया आरोपी कुचायकोट गांव का ही निवासी गुलाब अली उर्फ छोटन आलम बताया जाता है। पुलिस ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। विदित हो की कुचायकोट थाना क्षेत्र के कुचायकोट गांव निवासी फातिमा खातून अपने ससुर रुस्तम अली और चार बच्चों के साथ घर पर रहती हैं जबकि उनका पति अनवर अली विदेश में रहकर काम करता है। बताया जाता है कि 29 दिसंबर की देर रात घर के बरामदे में सो रहे रुस्तम अली को किसी ने गोली मार दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से दो खाली कारतूस बरामद किया था ।इस मामले में पुलिस ने रुस्तम अली को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुचायकोट भेजा जहां स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया । गोपालगंज सदर अस्पताल में भी चिकित्सकों ने स्थिति नाजुक देख रुस्तम अली को इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया था। इस मामले में फातिमा खातून ने कुचायकोट गांव निवासी गुलाम अली उर्फ छोटन आलम के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। कुचायकोट थाना अध्यक्ष अश्विनी कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कुचायकोट गांव में छापेमारी कर गोली कांड के नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक पूछताछ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…