गोपालगंज: फुलवरिया पुलिस ने क्षेत्र के माड़ीपुर बाजार स्थित मुख्य सड़क पर शनिवार को एक कार पर जा रहे 210 बोतल विदेशी शराब के साथ एक शिक्षक सहित दो को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार दोनों शिक्षक व कारोबारी छपरा जिले के सोनपुर थाना अंतर्गत मानपुर गांव का निवासी शिक्षक रविकांत कुमार राय व एक अन्य इसी थाना व गांव तथा जिला का निवासी मुन्ना कुमार सिंह शामिल हैं.
छापेमारी दल में शामिल सहायक अवर निरीक्षक रामनिवास सिंह व धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मुख्य सड़क पर वाहन जांच कर रही थी. उसी क्रम में बथुआ बाजार की तरफ से एक कार तेज गति में आते दिखाई दिया. जिसे रोककर तलासी ली गई. जिसमें विदेशी शराब बरामद की गई. थानाध्यक्ष रामबाबू राम ने पत्रकारों को बताया कि दोनों तस्कर उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिला अंतर्गत डिबनी बाजार से शराब की खेप लेकर सोनपुर जा रहे थे. जहां पुलिस के हत्थे चढ़ गए. गिरफ्तार दोनों तस्करों को न्यायिक हिरासत में गोपालगंज भेज दिया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…