गोपालगंज: संगठन को मजबूत बनाने के लिए किया जाएगा जरूरी बदलाव: उपेंद्र कुशवाहा

गोपालगंज: जदयू संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पूरे बिहार में यात्रा करने के लिए निकला हूं। बिहार की जनता से मिलकर उनकी समस्या सुनने का कार्य किया जा रहा है। बिहार के सीएम नीतीश कुमार द्वारा आम लोगों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का कितना लाभ लोगों को मिल रहा है, इसकी जानकारी ली जा रही है। जहां सरकार की योजना सही तरीके से नहीं पहुंच रही है, उसे पहुंचाने के लिए जदयू के कार्यकर्ताओं को भी सक्रिय किया जा रहा है। जदयू के कार्यकर्ताओं से मिलकर संगठन को मजबूत बनाने के लिए जरूरी बदलाव करने का कार्य भी किया जाएगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा शुक्रवार को कुचायकोट जदयू विधायक अमरेंद्र कुमार पाण्डेय के हथुआ में स्थित आवास पर प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि बिहार में यात्रा के दौरान पूरे बिहार में घूम कर सीएम नीतीश कुमार के निर्देश पर लोगों से मिलने का कार्य कर रहा हूं। लोगों से उनकी समस्या सुनने के बाद कार्यकर्ताओं को लोगों की समस्या को दूर करने का निर्देश दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी के एक एक कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी बातों को भी सुनने का कार्य किया जा रहा है। पार्टी के कार्यकर्ता को हो रही परेशानी को भी दूर करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने को लेकर जरूरी बदलाव भी किया जाएगा। प्रेस वार्ता में जदयू के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सह सांसद डा. आलोक कुमार सुमन, जदयू विधायक अमरेंद्र कुमार पाण्डेय, पूर्व मंत्री रामसेवक सिंह, पूर्व विधायक मंजीत सिंह, जिलाध्यक्ष संजय चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल, जिला प्रवक्ता आदित्य शंकर शाही सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यहां से कुचायकोट के बघौच पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने नाव हादसे में मारे गए लोगों के स्वजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दिया। उन्होंने पीड़ित परिवार के सदस्यों से सरकारी सहायता राशि मिली है कि नहीं इसके बारे में भी जानकारी लिया। इससे पूर्व जिले में पहुंचने पर जदयू कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा को फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। फुलवरिया के बंशी बहरहा बाजार में संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जिले में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा गाजे बाजे के साथ फूल माला व लड्डू खिलाकर उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय, बाल्मीकि प्रसाद श्रीवास्तव, झूना राय, हैप्पी राय, दीनानाथ सिंह, वीरबहादुर पांडेय, हाफिज मियां, इसराइल मियां, जितेंद्र राय, लालदीप राय,मालिक यादव सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026