गोपालगंज: भोरे में बिना मास्क लगाए लोगों का कटा चालान

गोपालगंज: जिले के भोरे स्थानीय प्रखंड में कोरोना संक्रमितों की लगातार बढ़ रही संख्या को देखते हुए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। सीओ जितेंद्र कुमार सिंह और बीडीओ संजय कुमार राय कोरोना गाइडलाइंस का पालन सुनिश्चित कराने के लिए प्रखंड के विभिन्न बाजारों में घूमकर लगातार मास्क चेकिंग अभियान चला रहे हैं। जो लोग बिना मास्क के मिल रहे हैं,उनसे उठक-बैठक कराया जा रहा है। जुर्माना भी वसूला जा रहा है।इसके साथ ही दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित कराने के लिए एक-एक मीटर पर गोला भी बनवाया जा रहा है। वहीं निर्धारित समय के बाद तक यदि कोई दुकान खुली मिली तो उसे सील भी किया जा रहा है।

शनिवार को सीओ जितेंद्र कुमार सिंह द्वारा थाने के गंगा मोड़, रामपुर, खरपकवां, लखरांव, तिवारी चकिया, महरादेउर, डूमर नरेन्द्र, इमीलिया, सिसई, ललाछापर, लामिचौर, गढ़ी माई स्थान, हुस्सेपुर और भोरे बाजार आदि में मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना मास्क के घूम रहे लोगों से दर्जनों लोगों से जहां उठक- बैठक कराई गई। 23 लोगों से 1150 रुपया जुर्माना भी वसूला गया।बिना मास्क के दुकान खोलकर बैठे कई दुकानों को सील भी किया गया। सीओ ने दुकानदारों को बिना मास्क के दुकान में नहीं बैठने और बिना मास्क के आने वाले ग्राहकों को सामान नहीं देने की हिदायत भी दी। इसके साथ ही माइकिंग करा कर भी लोगों को कोरोना के प्रति सचेत और जागरूक भी किया जा रहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026