Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज:- वकील गोलीकांड में पुलिस ने किया अज्ञात पर प्राथमिकी

गोपालगंज: जिले के थावे थाने के वेदु टोला गांव के मोड़ के पास वकील नवीन कुमार को 21 अक्टूबर को बाइक पर सवार अपराधियों ने गोली से छलनी कर दिया था।जिसको लेकर थावे पुलिस सीसी टीवी फुटेज खंगाल कर  छापेमारी कर रही है। बताया जाता है, की उच्चका गांव थाना क्षेत्र के जमसडी गांव के नवीन कुमार को अपराधियों ने छह राउंड फायरिंग कर पूरे शरीर को छलनी कर दिया।जिसको इलाज के लिए गोरखपुर रेफर किया गया था।जहां वकील के शरीर से चार गोली को डॉक्टरों ने निकाल दिया।लेकिन शरीर के रीड में दो गोली फंसने से चिकित्सको ने गोरखपुर से लखनऊ रेफर कर दिया।जहां पर इलाज चल रहा है।

गोली कांड के बाद थावे थाने के एएसआई श्याम सुंदर प्रसाद घायल वकील का फर्द बयान दर्ज करने के लिए गोरखपुर गए।जहां पर घायल वकील व परिजन बयान दर्ज कराने से मना कर दिए। पुलिस खाली हाथ वापस लौट आई।थानाध्यक्ष विशाल आनँद ने बताया कि परिजनों का कहना है, की अभी इलाज चल रहा है। घायल वकील अभी बयान देने के स्थिति में नही है। ठीक होने पर थाने मे आवेदन दिया जाएगा।उन्होंने बताया कि पुलिस अपने स्तर से अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।घायल वकील का फर्द बयान आते ही प्राथमिकी में संलग्न कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।सीसी कैमरे फुटेज के आधार लगातार छापेमारी की जा रही है। इसमें शामिल अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026