Maharajganj News

मुखिया सुनील सिंह हत्याकांड: बदमाशों ने दरवाजे पर चिपकाया धमकी भरा पत्र, दहशत में परिजन

परवेज अख्तर/सिवान:
जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के चर्चित बलऊं पंचायत के मुखिया सुनील सिंह हत्याकांड मामले में शनिवार को बदमाशों ने धमकी भरा पत्र चस्पा किया है. यह पत्र मृतक मुखिया के दरवाजे पर लगाया गया है. धमकी भरे पत्र में उनके इकलौते पुत्र सुमित कुमार सिंह को बदमाशों ने धमकी दी है. कहा है कि अगर वह अपनी जान की सलामती चाहते हैं तो मुकदमा वापस ले लें. नहीं तो इसका अंजाम बहुत बुरा होगा. बताया है कि जिस तरह मुकेश सुनील कुमार सिंह को दिनदहाड़े गोलियों से छलनी कर दिया. उसी तरह उनके पूरे खानदान को मरवा देंगे. इधर बदमाशों के धमकी भरा पत्र के बाद मृतक मुखिया के परिजनों में दहशत का माहौल है. विदित हो कि बलऊं पंचायत के मुखिया सुनील सिंह की बेखौफ अपराधियों ने 27 सितंबर को दरौंदा के करसौत पुल पर अंधाधुंध फायरिंग कर मौत के घाट उतार दिया था.

मुखिया की मौत के बाद उनके इकलौते पुत्र सुमित कुमार सिंह ने दरौंदा थाना कांड संख्या 265/20 में महाराजगंज के तक्कीपुर पंचायत के भगौछा गांव निवासी पूर्व मुखिया सुनील राय, दरौंदा थाने के रसूलपुर निवासी सतेंद्र यादव व बलऊं निवासी प्रदीप यादव को नामजद अभियुक्त बनाया था. इधर थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सतेंदर यादव तथा पूर्व मुखिया सुनील राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं नामजद एक अन्य अभियुक्त प्रदीप यादव अभी भी पुलिस की पहुंच से बाहर है. मृतक मुखिया सुनील सिंह के दरवाजे पर धमकी भरा पत्र चिपकाए जाने की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे थाने के सब इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर दिलीप कुमार समेत आदि पुलिसकर्मियों ने मामले की जांच की. इस संबंध में थानाध्यक्ष दयानंद सिंह ने बताया कि मामले संबंधी आवेदन प्राप्त हुए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026