गोपालगंज : जिले के थावे स्थानीय प्रखंड के रामचंद्रपुर पंचायत के रामचंद्रपुर अवधिया टोला निवासी सकलदेव महतो पिछले एक वर्ष से विदेश के मलेशिया में मजदूर का काम करता था।जिसकी मौत की सूचना मंगलवार की सुबह फोन के माध्यम से परिजनों को मिली।मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।पत्नी अनीता देवी ने बताया कि विदेश में ही मेरे पति का तबियत खराब चल रहा था।वहां पर इलाज अच्छे तरीके से नही होने के काऱण मेरे पति की मौत हुई है।
अनीता ने बताया कि मेरे चार बेटियां हैं।पहली बेटी 11वर्ष की आंचल कुमारी, दूसरी 9 वर्ष की अर्चना कुमारी,तीसरी 6वर्ष की राजनंदनी कुमारी एवं चौथी डेढ़ वर्ष की अपराजिता कुमारी है।इन्ही बेटियों के चलते पैसा कमाने के लिए विदेश गए थे।लेकिन घर नही लौट पाए।मृतक के पत्नी और बेटियों को रो रोकर बुरा हाल है।वही परिजन शव को मंगवाने को लेकर जिला प्रशासन से गुहार लगाने की बात कही है ।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…