परवेज अख्तर/सिवान :
गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र सिहोरवा गांव से थावे पुलिस ने हथियार व चोरी के बाइक के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।बताया जाता है, की थानाध्यक्ष छोटन कुमार के नेतृत्व में थावे पुलिस दिवा गश्ती के दौरान सिहोरवा गांव के साईफन के समीप पहुँची तो बाइक पर सवार तीन ब्यक्ति पुलिस को देख कर बाइक घुमाकर भागने का प्रयास करने लगे।भाग रहे तीनों बदमाशों को पीछा कर पुलिस ने बाइक सवार तीन बदमाशो को रिवॉल्वर,जिंदा कारतूस व चोरी बाइक के साथ दबोच लिया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में से सीवान जिला के बड़हरिया थाने के लकड़ी दरगाह के नाजिर हुसेन जिसके पास से लोडेड रिवाल्वर सिक्सर बरामद हुआ। जबकि इसी गांव के कैश अहमद के पास से लाल रंग की चोरी की पल्टीना बाइक व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।तथा जलटोलिया गांव के शाहिद अनवर के पास से एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।तीनों बदमाश सीवान जिले के बड़हरिया थाने के बताए जा रहे हैं। उन्होनें बताया कि गिरफ्तार अपराधी हथियार का तस्करी करते है।इनलोगो का आपराधिक कुंडली खंगाली जा रही है।तीनों के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।मौके पर थाने के एसआई श्याम सुंदर प्रसाद सहित पुलिस बल मौजूद रही।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…