Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज: अप एंड डाउन टूर एंड ट्रेवल्स में आरपीएफ की टीम ने की छापेमारी

आरपीएफ की टीम ने एक किया गिरफ्तार

गोपालगंज: शहर के मीरगंज स्थितअप एंड डाउन टूर एंड ट्रेवल्स में आरपीएफ की टीम ने छापेमारी कर फर्जी आइडी के आधार पर रेलवे टिकट बनाने का भंडाफोड़ किया है।इस कार्रवाई में आरपीएफ की टीम ने ट्रेवेल्स के संचालक को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपित के पास से एक लैपटॉप, एक सिपीयू, एक प्रिंटर, एक आधार कार्ड,एक पैन कार्ड,एक निर्वाचन कार्ड, एक पासबुक ,दो मोबाइल,19 टिकट और 2590 रुपये बरामद किया गया।पूछताछ के बाद आरपीएफ की टीम ने सोनपुर न्यायिक हिरासत में भेज दिया ।आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि मंडल मुख्यालय वाराणसी से प्राप्त डाटा के विस्लेषण के आधार पर ट्रेवेल्स में छापेमारी की गई।जानकारी के अनुसार आरपीएफ इंसपेक्टर थावे विभाकर सिंह औऱ आरपीएफ इंसपेक्टर छपरा मुकेश कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली कि मीरगंज में अप एंड डाउन टूर एंड ट्रेवल्स में फर्जी आईडी के आधार पर रेल टिकट बनाया जा रहा है।

इस सूचना के आधार पर दुकान में छापेमारी कर मीरगंज थाना के नारायणपुर गांव के संचालक श्यामबहादुर प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया।दुकान की तलासी लेने पर कांउटर से 03 ई टिकट बरामद किया गया जबकि कम्प्यूटर को चेक करने पर 13 पर्सनल यूजर ID के माध्यम से बनाये हुए कुल 14 अग्रिम टिकट बरामद की गई।जिसपर यात्रा बाकी है।इसके साथी ही मोबाईल व्हाट्सएप से 02 टिकट सहित 19 टिकट बरामद की गई।बरामद टिकट का कीमत 37634 रुपए है। 26 टिकट पर यात्रा पूरी हो चुकी है। आरपीएफ इंसपेक्टर ने बताया कि 13 पर्सनल यूजर आईडी का प्रयोग कर लम्बी दूरी की टिकट बना कर प्रत्येक टिकट पर 300 से 500 रू अधिक लेकर टिकटों का अनाधिकृत व्यापार करने की बात सामने आई है। छापेमारी के दौरान विजय बहादुर सिंह व हरिद्वार प्रसाद सहित थावे और छपरा के आरपीएफ टीम शामिल थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026