छपरा

6 वी बिहार राज्य जूनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए सारण टीम घोषित

7 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर मशरक में

छपरा: बेगूसराय में 2 एवं 3 जनवरी को आयोजित 6 वी बिहार राज्य जूनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली 14 सदस्यीय सारण टीम की घोषणा चयन समिति द्वारा की गई। पिछले सप्ताह बनियापुर के संत जलेश्वर एकेडमी में आयोजित जोनल प्रतियोगिता में सारण, सिवान, गोपालगंज एवं वैशाली ने भाग लिया जिसमें सारण विजेता एवं सिवान उपविजेता हुआ था जिस आधार पर दोनो टीम राज्य प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई की । प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सारण टीम में जगह दी गई है।

सारण जिला हैंडबॉल सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि सारण टीम 1 जनवरी को मशरक अवस्थित गैर आवासीय प्रशिक्षण शिविर से बेगुसराय के लिए रवाना होगी। खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खिलाड़ी रितेश कुमार सिंह एव5 अभिषेक कुमार सिंह प्रशिक्षण देंगे। सारण टीम में नारायण कुमार -कप्तान, राजा कुमार , नितेश कुमार ,आदित्य कुमार , ऋषिराज शर्मा , रवि कुमार , अमित कुमार, रविकांत सिंह , बबलू पंडित – (सभी मशरक), मुकेश कुमार , अनीस कुमार ठाकुर , चुन्नू कुमार लौवा कला, बनियापुर जबकि आकाश कुमार टीम मैनेजर तथा रितेश कुमार सिंह प्रशिक्षक होंगे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026