गोपालगंज: जिले के भोरे थाना इलाके में बीते 15 जुलाई को हुए एयरटेल पेमेंट बैंक के संचालक के हथियार के दम पर दिनदहाड़े हुए 394000 रूपए के लूट मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, पुलिस ने इस मामले में तीन अपराधियों को 10 हजार रुपया और संचालक के लुटे गए आधार कार्ड को बरामद कर लिया है। बता दें कि भोरे थाना इलाके के बड़हरा गांव निवासी विकासः मिश्रा 15 जुलाई की सुबह घर से भोरे बाजार अपनी दुकान के लिए निकले थे, कि इसी बीच बाइक सवार बदमाशों ने इनकी बाइक को ओवरटेक करते हुए पूरे बाजार स्थित भारत पेट्रोलियम के समीप लूट की घटना को अंजाम दिया था.
जिसमें बदमाशों ने तीन लाख 94 हजार नगद ,आधार कार्ड,बैंक पासबुक ,मोबाइल फोन लूट लिए थे, इसी मामले में भोरे पुलिस ने कार्यवाही करते हुए लूट में शामिल,नारूचकरवा गांव निवासी सुखारी भगत, भोरे के पप्पू सिंह,और कटेया थाना इलाके के सवेया गांव निवासी प्रभा शंकर को गिरफ्तार कर लिया है,हालांकि इस मामले में पुलिस ने लूट कांड के मुख्य आरोपी तक पहुंचने का दावा कर रही है,साथ ही वारदात में प्रयोग किए गए हथियार को भी पुलिस अब तक बरामद नहीं पकड़ पाई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…