गोपालगंज: जिले के भोरे थाना क्षेत्र के बलवा गांव में छापेमारी कर पुलिस ने एक घर के पास से सात बोतल शराब बरामद किया है. पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान धंधेबाज फरार होने में कामयाब हो गया. वहीं इस मामले में फरार धंधेबाज के खिलाफ स्थानीय थाने में उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
बताया जाता है कि भोरे पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के बलवा गांव में दिनेश सिंह द्वारा अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है. सूचना मिलते ही जब पुलिस ने बलवा गांव में छापेमारी की, तो दिनेश सिंह पुलिस को देखते ही फरार हो गया. जबकि पुलिस ने उसके घर के पास से सात बोतल विदेशी शराब बरामद किया. मामले में थाने के एएसआई सुरेंद्र सिंह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…