Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज:- प्राइवेट क्लिनिक पर पथराव कर तोड़ दिये गये कांच

गोपालगंज: जिले के पंचदेवरी प्रखंड क्षेत्र के चक्रपान में एक प्राइवेट क्लिनिक पर पथराव किया गया. डॉक्टर व उनके परिजनों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचायी. मामले को लेकर पीड़ित डॉक्टर ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.पुलिस जांच में जुटी हुई है.थाने में दिये गये आवेदन के अनुसार चक्रपान में डॉ संजू कुमारी प्राइवेट क्लिनिक चलाती हैं.शनिवार की रात सुकरौली गांव का एक युवक अपनी भाभी को लेकर इलाज कराने गया.इलाज के दौरान मरीज से पूछताछ के बाद डॉक्टर संजू कुमारी ने कहा कि जब आप गर्भवती हैं और आपको व्रत रहने के लिए मना किया गया था,तो फिर व्रत रहने की क्या जरूरत थी.

आपलोग डॉक्टर की बात नहीं मानते हैं.अपने मन के हिसाब से काम करते हैं.इस पर महिला मरीज आक्रोशित हो उठी.डॉक्टर दूसरे कमरे में आला व बीपी मापने वाला मशीन लाने गयीं तब तक महिला मरीज उठकर क्लिनिक से बाहर चली गयी. उसका देवर गालियां देने लगा.आस-पास के कुछ लोगों ने उसे समझाकर शांत कराया.लगभग दो घंटे बाद वह तीन-चार अन्य लोगों से साथ फिर पहुंच गया और लागी-गलौज शुरू कर दिया.डॉक्टर द्वारा मना करने पर क्लिनिक पर पथराव शुरू कर दिया.इससे घर की खिड़की में लगे कांच भी टूट गये.डॉक्टर ने घटना की सूचना पंचदेवरी पिकेट प्रभारी को दी. मौके पर पहुंचे पिकेट प्रभारी सुनील कुमार ने कार्रवाई का आश्वासन देकर फिलहाल मामले को शांत कराया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025