गोपालगंज: जिले के भोरे थाना क्षेत्र के सुमेरीछापर गांव के समीप पांच कार्टून शराब सहित दो बाइक पर सवार तीन शराब तस्कर को भोरे पुलिस ने बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया।बताया जाता है कि भोरे थाने के सहायक अवर निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह थाना रिजर्व बल के साथ शराब बरामदगी एवं छापामारी अभियान हेतु रात्रि गस्ती में निकले थे।जैसे ही वह लामिचौर-कावे रोड के सुमेरीछापर गांव के पास से गुजर रहे थे तब तक दो बाइक सवार तीन ब्यक्ति गुजर रहे थे।
जब पुलिस द्वारा उन्हें रोककर तलाशी ली गई तो एक बाइक पर बैठा तस्कर तीन पेटी शराब बांध रखा था वही दूसरे बाइक पर दो तस्कर एक चला रहा था और दूसरा दो पेटी शराब बीच मे रखकर बैठा था जो पकड़ा गया।पकड़े गए तस्करों की पहचान लामिचौर मौजे गांव निवासी शाहिद मंसूरी के पुत्र शमशाद मंसूरी,लामिचौर गांव निवासी रामाशंकर शर्मा के पुत्र आदित्य शर्मा,एवं लामिचौर पुराना बाजार गांव निवासी सुग्रीव बाँसफोर का पुत्र सूरज बाँसफोर के रूप में की गई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…