Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

नये सिरे से आवेदन लेकर लिखित परीक्षा के आधार पर होगी बहाली

परवेज़ अख्तर/सिवान:
राज्य में चल रहे न्यायालय, सचिवालय, जिला कार्यालय, में समूह ग ,घ स्वास्थ्य विभाग में एएनएम, जीएनएम, एकाउंटेंट ,लैब टेक्नीशियन , आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका, सिपाही चालक ,प्रथम इंटर स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा सहित अन्य विभागों की नियुक्ति की प्रक्रिया अब कोर्ट के आदेश पर नए सिरे से होगी।बतादें कि 2014,17,19,20 से नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। न्यायालय में मामला विचाराधीन होने के कारण बहाली में विलंब हो गया। पूर्व में समूह ग,घ की नियुक्ति जिलाधिकारी द्वारा पैनल के आधार पर की जाती थी, लेकिन सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद जिलाधिकारी का पैनल केवल मान्य होगा। नियुक्ति लिखित परीक्षा के आधार पर बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा की जाएगी।

राज्य के कैबिनेट बैठक में पारित आदेश के आलोक में 13-12-2020 को परीक्षा होना था, लेकिन न्यायालय में मामला विचाराधीन होने के कारण न्यायालय आदेश के बाद नई तिथि विभाग द्वारा निर्धारित की जाएगी। वहीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा की पारदर्शिता में कमी पाई गई थी, जिसके आलोक में 14 कार्य दिवस में त्रुटि सुधाकर नये सिरे से आवेदन प्राप्त करने का आदेश पारित किया गया। वहीं अब राज्य विधिक प्राधिकार द्वारा आदेश को मानते हुए दिनांक 22 दिसंबर तक आवेदन प्राप्त करना है। पूर्व में सरकार के अवर सचिव द्वारा जिलाधिकारी से रिक्ति मांग ली गई है। वहीं स्वास्थ्य में शेष रिक्त पदों की मांग सरकार सरकार के विशेष सचिव वैधनाथ यादव द्वारा सं.सं. -6/एन -13-74/2020..1710(6) के आलोक में सिविल सर्जन सहित मेडिकल कॉलेज अन्य विभागों के निदेशक, अधीक्षकों से की गई है। वहीं प्रथम इंटर स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा 25 दिसंबर को होगी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024