गोपालगंज: सुहागरात मनाने पहुंचा दूल्हा, दुल्हन को देखकर हुआ बेहोश, वजह जान कर चौंक जाएंगे आप

गोपालगंज से शादी में धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है। जहां एक लड़के की धूमधाम से शादी कराई गई। जिसके बाद वह सुहागरात मनाने गया। जहां उसे पता चल कि उसकी बीवी किन्नर है। बस ये जानकर ही दूल्हा सदमे में चला गया। व्यक्ति ने सुबह ये बात परिवारवालों को बताई। उसने आरोप लगाया कि धोखा देकर उसकी शादी एक किन्नर से करा दी गई। इस मामले को लेकर कोर्ट में भी अर्जी दी गई है।

मामला बरौली थाना क्षेत्र के रूपनछाप गांव का है। रूपनछाप गांव के रहने वाले अरुणेश कुमार की शादी सिंधवलिया गांव की रहने वाली रानी से हुई। शादी के बाद दुल्हन अपने ससुराल आ गई। अब दूल्हे का कहना है कि उसकी दुल्हन किन्नर है और ये बात छिपा कर शादी करा दी गई। इस तरह दुल्हन पक्ष ने उसके साथ धोखाधड़ी की है।

खबर है कि सुहागरात पर जब दूल्हे को पता चला कि उसके साथ बिस्तर पर बैठी दुल्हन किन्नर है, तब वो बेहोश हो गया था। दूसरे दिन उसने ये बात अपने परिवार वालों को बताई। इस मामले में शादी कराने वाले सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। कहा जा रहा है कि केस होने के बाद दुल्हन के परिवार वाले हथियार लेकर दूल्हे के घर पहुंचे और उसे मिले तोहफे और दहेज का सामान उठा ले गए। दूल्हे ने अपने मौलिक अधिकार और शादी के कानून का हवाला देते हुए कोर्ट से कहा है कि उसे इंसाफ दिया जाए।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024