गोपालगंज: चॉकलेट का लालच देकर शख्स ने चार साल की बच्ची के साथ किया रेप, पता चलते ही ग्रामीणों ने कर दी धुनाई

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले में चार साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है. 30 साल के युवक ने चॉकलेट खिलाने का लालच देकर बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया है. घटना के बाद पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है. घटना मांझागढ़ थाना क्षेत्र की है. इधर, घटना से नाराज ग्रामीणों ने आरोपी युवक की पहले जमकर पिटाई की है. फिर, उसे पूरे गांव में घुमाने के बाद पुलिस को सौंप दिया है.

घर के बाहर खेल रही थी बच्ची

आरोपी युवक शादीशुदा है और दो बच्चों का बाप भी है. पुलिस के मुताबिक, मांझागढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की देर शाम अपने घर के बाहर खेल रही बच्ची को आरोपी युवक चॉकलेट देने के बहाने अपने साथ ले गया. वहां उसने मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया और भाग गया. इधर, घर पहुंची रोती-बिलखती बच्ची ने अपनी मां को पूरी बात बता दी.

आरोपी को ग्रामीणों ने जमकर पीटा

घटना की सूचना मिलते ही आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी को घेर लिया. पकड़े गए आरोपी जगदीश साहनी की जमकर पिटाई करने के बाद उसे पूरे गांव में घुमाया गया. इस बीच सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को संभाला. लेकिन तब तक आरोपी को ग्रामीणों ने पीट कर अधमरा कर दिया था. मांझागढ़ थाने के थानाध्यक्ष विशाल आनंद ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. आरोपी युवक को पुलिस कस्टडी में रखा गया है.

फिलहाल, सदर अस्पताल में भर्ती बच्ची के इलाज में महिला डॉक्टरों की टीम जुट गई है. सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. एसके गुप्ता ने बताया कि दो महिला डॉक्टरों की टीम बच्ची के इलाज में लगी है. पीड़ित बच्ची के इलाज में स्वास्थ्य विभाग किसी तरह की कमी नहीं होने देगा.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026