गोपालगंज: नगर थाना के इंदरवा अब्दुल्लाह में चोरी ने मेन गेट का ताला तोड़ ग्यारह लाख की संपत्ति उड़ाई

गोपालगंज: नगर थाने के एबादुलाह इंदरवा गांव में चोरों ने किसान के घर में  चोरी कर लाखो की सामान की चोरी कर ली। घर का मेन दरवाजा का ताला नहीं खुले पर  कुण्डी सहित ताला को  तोड़ कर चोरों ने लगभग ग्यारह लाख रुपये की संपत्ति की चोरी कर  घटना का अंजाम दिया। चोरों ने घर में रखे गोदरेज का ताला तोड़ कर एक लाख, पैतालीस हजार रुपये नगदी,तथा दो सोने की चैन,दो कान के झुमका, कान की बाली चार,सोने की दोअंगूठी दो,पायल, दो जोड़ी, मंगलसूत्र एक, नथिया एक, मांगटीका,एक आईफोन,एक सादा फोन,विभिन्न बैंकों का पासबुक सात,एटीएम, दो, चेक बुक एक, तथा आधार कार्ड सात,एवं एक पासपोर्ट, को फ़ाड़ कर वही छोड़ दिया है। घर मे रखे सारे समान की चोरी कर ली। यह घटना नगर थाना के इंदरवा एबादुल्लाह गांव की है।

बताया जाता है कि किसान राजेश साह अपने पत्नी लालमुनि देवी के साथ अपने पूरे परिवार के साथ किसी शादी समारोह में फतेहपुर बाईपास,सीवान आठ जून को गए थे।शादी बीतने के बाद वे अपने घर पर बारह जून को सुबह अपने परिवार के साथ घर लौटे तो देखा की घर का मेन दरवाजा का ताला टूटा हुआ है। यह देखते ही उनका होश उड़ गया, और उनका परिवार जोर से रो,कर चिल्लाने लगा। घर मे घुसने के बाद देखा की धर का सारा सामान बिखरा हुआ था। और घर में रखा एक  बड़ा ट्रक को भी तोड़ दिया गया है। और उसमें रखा सारा सामान गायब है। जिसको लेकर पीड़ित ने नगर थाने की सूचना दी।चोरी की वारदात की सूचना देने के कई घंटे बाद भी नगर थाना पुलिस मौके पर नहीं पहुंच पाई है। जिसको लेकर गांव के ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।इस सबंध में नगर इस्पेक्टर ललन कुमार ने अपनी पल्ला झाड़ते हुए बताया की पीड़ित का आवेदन प्राप्त कर घटना स्थल पर पुलिस पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल करेगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026